{"_id":"b2916cff22692c37032f4e974144caac","slug":"work-has-not-start-on-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी फ्लाईओवर पर शुरू नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी फ्लाईओवर पर शुरू नहीं हुआ काम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता से जुड़ा हर काम प्राथमिकताओं की सूची पर सबसे नीचे आता है। फ्लाईओवर को ही लीजिए, शिलान्यास के लगभग चार माह बाद भी जमीन पर काम शुरू नहीं हो पाया है। फ्लाईओवर बन जाते तो राजधानी में कदम-कदम पर लगने वाले जाम से लोगों को कुछ राहत मिल जाती। लेकिन, न तो लोक निर्माण विभाग को इसकी चिंता है और न फ्लाईओवर के नाम पर वाहवाही लूटने वाली सरकार को।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मार्च में तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया था। तब मंच दावा किया गया था कि एक माह बाद फ्लाईओवर का कार्य शुरू हो जाएगा। चार माह बीत चुके हैं, लेकिन किसी भी फ्लाईओवर का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बल्लीवाला, जोगीवाला और भंडारी बाग फ्लाईओवर की महज डीपीआर ही तैयार हो पाई है। काम कब शुरू होगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। कारण यह है कि निर्माण का जिम्मा प्राइवेट कंपनी पर है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इस काम में रुचि नहीं ले रहे। जबकि, प्राइवेट कंपनी से काम कराने का निर्णय तेजी से कार्य कराने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दिया गया था।
विज्ञापन
उधर, आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर बनाने का टेंडर किया जा चुका है। किसी भी समय यहां कार्य शुरू हो सकता है। इस फ्लाईओवर के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर है।
आरओबी का डिजाइन बदला
भंडारीबाग में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। ईपीआई कंपनी ने इस प्रस्ताव को बदलकर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) कर दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि आरओबी बनाने की स्थिति में अधिक भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी। साथ ही मकान और अन्य संस्थान इसकी जद में आएंगे, जबकि आरयूबी बनाने की स्थिति में अधिक परिसंपत्तियां प्रभावित नहीं होंगी।
आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर का कार्य शुरू करने के लिए मशीनें मंगाई जा चुकी हैं। तीन-चार दिन के भीतर कार्य शुरू किया जा सकता है। कागजी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल जमीन पर कार्य शुरू किया जाना है।
- हरिओम शर्मा, अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग
बल्लीवाला, जोगीवाला और भंडारीबाग आरयूबी बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी द्वारा डीपीआर जमा की जा चुकी है। इसे चेक किया जा रहा है। डीपीआर फाइनल होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
- ललित मोहन, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें