फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wooden smuggling in matak majri

मटक माजरी में दो घरों खैर की लकड़ी बरामद

Thu, 11 Jul 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
wooden smuggling in matak majri
वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी की शिकायत पर बुधवार को मटक माजरी में छापा मारा। इस दौरान दो घरों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्रजाति खैर की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी को झाड़ियों के बीच छिपा कर रखा गया था। साथ ही लकड़ी को बरामद कर तिमली स्थित वन कार्यालय में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व तिमली रेंज की वन क्षेत्राधिकारी पूजा रावल को सूचना मिली कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। इस पर बीते तीन दिन से टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को मटक माजरी स्थित दो घरों से 3 घन मीटर लकड़ी बरामद हुई। रेंजर पूजा रावल ने बताया कि अभियान के दौरान इंतजार पुत्र यूनुस, इनाम पुत्र अली नमाज दोनों निवासी मटक माजरी के घर से भारी मात्रा में लकड़ी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लकड़ी काटने में काला, प्रवेज दोनों पुत्र अली नमाज, फुरकान पुत्र जमील, महबूब पुत्र लतीफा, इस्लाम पुत्र इरशाद, अदरीश, सलामू और मोनू सभी निवासी मटक माजरी के शामिल होने की बात कबूली है। आरोपियों ने बताया कि लकड़ी को कुल्हाल के कंपार्टमेंट-8 से काटा गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म काटने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed