फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women worshiped Shiva-Parvati and kept a fast for the long life of their husbands

Dehradun News: महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women worshiped Shiva-Parvati and kept a fast for the long life of their husbands
Iदून में हरतालिका तीज का रहा उल्लास
विज्ञापन

I

I
I
Iराजधानी में मंगलवार को हरतालिका तीज का उल्लास रहा। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद लिया।
I
I
I
Iमंगलवार को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने शृंगार कर अपनी सुंदरता को चार चांद लगाया। भजन-कीर्तन कर तीज की कथा सुनीं। गल्जवाड़ी गांव में तीज पर भव्य कार्यक्रम हुआ। यहां महिलाओं ने गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि मान्यता है कि माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसलिए विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए तीज का व्रत रखती है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iआई आज बहार है, मन में उठी उमंग...
I

I
I
Iदेहरादून। जीएमएस रोड स्थित इंजीनियर्स एन्क्लेव में जीवंति देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से संगीत की एक शाम सखियों के नाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संगीत शिक्षिका इंगीता पुजारी ने किया। कार्यक्रम में हरतालिका तीज पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर शामिल हुईं। उन्होंने सुंदर-सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आई आज बहार है, मन में उठी उमंग..., मेरे मन की मरुस्थली में बादल बनकर बरस भी जाओ.., छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए, यह मुनासिब नहीं आदमी के लिए.., प्यार में होता है क्या जादू, तू जाने या मैं जानू... गीतों की प्रस्तुति दी गई। संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट नेह ने कहा कि नारी समाज की मुख्यधारा है, जो नई पीढ़ी को संवारती हैै और संस्कृति की धरोहर को संजोती है। इस अवसर पर डॉ. रमा गोयल, मणि अग्रवाल, आशा गर्ग, संगीता पुजारी, महिमा, डॉ. इंदु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed