फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women will beat drunk man from bichu grass.

अब 'बिच्छू' घास उतारेगी शराबियों का नशा

Sun, 12 Apr 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर) Updated Sun, 12 Apr 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
women will beat drunk man from bichu grass.

उत्तराखंड के बागेश्वर की महिलाएं शराब से छुटकारा पाने के लिए इस 'बिच्छू' घास का सहारा ले रही हैं।

विज्ञापन


बागेश्वर के भराड़ी बाजार से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर ऐठाण, भराड़ी और आसपास के गांवों की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बिच्छू घास लेकर महिलाओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक उन्होंने दुकानों के बाहर धरना दे दिया। इस बीच दुकानों के शटर गिरे रहे।

महिलाओं ने धमकी दी कि 15 दिन में दुकानें नहीं हटाई गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सेल्समेन और पियक्कड़ों को बिच्छू घास लगाकर सबक सिखाया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह महिलाएं महिला मंगल दल की अध्यक्ष कांति ऐठानी के नेतृत्व में बाराही देवी के मंदिर में एकत्रित हुईं। यहां से नारेबाजी करती हुई शराब की दुकानों पर पहुंचीं और देसी, अंग्रेजी शराब की दोनों दुकानें बंद करा दीं। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा बाजार में शराब की दुकानों से हर कोई परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों से गांवों में जमकर तस्करी

women will beat drunk man from bichu grass.

नशेड़ियों की अराजकता से महिलाओं का बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है। युवा कम उम्र में ही नशे के आदी हो रहे हैं। अत्यधिक शराब पीने से अब तक कई लोगों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। दुकानों से गांवों में भी जमकर तस्करी हो रही है। इस पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है।

इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने जिलाधिकारी को मांग से अवगत कराने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने 15 दिन की मोहलत दी।

धरना प्रदर्शन और जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, विमला गढ़िया, मधु ऐठानी, प्रेमा आर्या, गोपुली देवी, नंदी ऐठानी, पुष्पा देवी, रेवती, खष्टी, उषा दानू, बसंती, कौशल्या, रीता देवी, गीता ऐठानी, कुंथी कोरंगा, गोपुली देवी, नंदी, रीता ऐठानी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed