फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Welfare department superintendent interview.

9 मार्च से महिला कल्याण विभाग अधीक्षक के लिए इंटरव्यू

Sun, 21 Feb 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 21 Feb 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
Women Welfare department superintendent interview.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड शासन के महिला कल्याण विभाग में अधीक्षक/ अधीक्षिका के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से साक्षात्कार परीक्षा के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा आगामी नौ मार्च से होगी।

विज्ञापन


आयोग ने अधीक्षक/ अधीक्षिका के पांच रिक्त पदों पर फरवरी 2015 में अभ्यर्थियों ने आवेदन मांगे थे। छह फरवरी 2016 को जारी स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी साक्षात्कार परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नौ और दस मार्च को होगी।
विज्ञापन


प्रथम सत्र की साक्षात्कार परीक्षा 9.30 बजे से और द्वितीय सत्र की साक्षात्कार परीक्षा 12.30 बजे से शुरू होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव एसएन पांडे की ओर से जारी सूची के अनुसार साक्षात्कार के लिए सात अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आयोग कार्यालय में जमा न कराने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। अयोग्य अभ्यर्थियों ने नाम और रोल नंबरों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। स्क्रींनिग परीक्षा के आधार पर 18 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।

वेबसाइट- www.ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed