फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women si recruitment in uttarakhand

खुशखबरीः 319 महिला दारोगाओं की होगी भर्ती

Tue, 17 Feb 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Feb 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
women si recruitment in uttarakhand

उत्तराखंड में जल्द 319 पदों पर महिला दारोगाओं की भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। भर्ती के बाद प्रदेश के हर थाने में कम से कम दो महिला दारोगा तैनात करने की योजना है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में महिला दारोगा और इंस्पेक्टरों की भारी कमी है। कई थानों में दारोगा नहीं होने से महिलाओं से जुड़े अपराधों की विवेचना में दिक्कत आ रही है। पुलिस मुख्यालय ने प्रत्येक थाने में दो महिला दारोगा अनिवार्य रूप से तैनात करने का मानक तय किया है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने बताया कि नए मानकों के अनुरूप प्रदेश में 319 महिला दारोगा की जरूरत है। इसके मुताबिक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। गृह विभाग पहले ही मौखिक स्वीकृत दे चुका है। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी में सृजित होंगे 250 पद

women si recruitment in uttarakhand

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सिविल पुलिस से अलग करने के बाद जीआरपी में अब 250 नए पद सृजित किए जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसका आधा खर्च रेलवे वहन करेगी, लिहाजा राज्य सरकार पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा।

प्रदेश भर में जीआरपी में 248 पद सृजित हैं। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने बताया कि जीआरपी में 250 पद नए सृजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

अब तक जीआरपी कर्मियों का खर्च प्रदेश सरकार उठा रही थी। जीआरपी गठन के बाद खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा रेलवे उठाएगा। प्रस्ताव में बताया गया कि बल की कमी से जीआरपी ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी गश्त नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed