फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women's Day 2021: Uttarakhand CM Announcement For Anganwadi Asha Mangal Dal and SHG

महिला दिवस 2021: सीएम की घोषणा, आंगनबाड़ी-आशा को 10, मंगल दल और एसएचजी को मिलेंगे 15-15 हजार रुपये 

Mon, 08 Mar 2021 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Mar 2021 10:36 PM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा 
  • दिल्ली जाने से पहले गैरसैंण के कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से हुए शामिल 

विज्ञापन
Women's Day 2021: Uttarakhand CM Announcement For Anganwadi Asha Mangal Dal and SHG
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल में बेहतर काम के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा वर्करों को दस-दस हजार रुपये और  महिला मंगल दलों तथा स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली कार्यक्रम के कारण ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण-भराड़ीसैंण के किसान मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शरीक नहीं हो पाए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी के साथ मुुख्यमंत्री ने सभी महिला मंगल दलों और महिला स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी, उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। राज्य में महिलाओं को अपने पति की पैतृक संपत्ति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना भी लागू की है। इसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। 

इस कार्यक्रम में जिले के 156 स्वयं सहायता समूहों को 5.27 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया। उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में चमोली जनपद मे सब्जी व दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा, चावल पैकेजिंग, जूस और अचार पैकेजिंग से जुड़ी 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक बांटा। 


इनको मिला चेक : स्वयं सहायता समूह अनुसूया माता, लक्ष्मी महिला किसान, जय मां बंधाणगढी, वैष्णव देवी, जय मां भगवती, आदित्य देव, नाग देवता, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह सूर्या, छात्तेश्वर महादेव, जय भूमियाल, जय दुर्गा मां स्वयं सहायता समूह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed