फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women of hilly states are also victims of obesity Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पहाड़ी राज्यों की महिलाएं भी मोटापे की शिकार, वूमेन एंड मेन इंडिया रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Fri, 24 Mar 2023 09:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Mar 2023 09:45 AM IST
सार

आंकड़े बता रहे हैं कि पुरुषों और महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 17.7 प्रतिशत पुरुषों में मोटापा था, जो 2019-21 में 27.1 प्रतशित हो गया। राज्य में 2015-16 में 20.4 प्रतिशत महिलाएं मोटापे की शिकार थी, जो 2019-21 में 29.8 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं।

विज्ञापन
Women of hilly states are also victims of obesity Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सरीखे पहाड़ी राज्यों में भी महिलाएं मोटापे का शिकार हो रही हैं। हिमाचल में उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से ज्यादा महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की वूमेन एंड मेन इंडिया रिपोर्ट से हुआ है।

विज्ञापन


हाल ही में जारी रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल की तुलना में उत्तर पूर्वी राज्यों की महिलाएं ज्यादा तंबाकू प्रेमी हैं। रिपोर्ट बताती है कि साल-दर-साल लोगों में मोटापे का रोग बढ़ रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं के मोटापे का अनुपात मिथक को करता है गलत साबित

रिपोर्ट में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापा और तंबाकू सेवन के संबंध में आंकड़े दिए गए हैं। ये आंकड़े 2015-16 और 2019-20 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से जुटाए गए हैं। मोटापे से ग्रस्त वयस्कों का अनुपात रोचक तथ्य बयान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह तथ्य इस धारणा को तोड़ता है कि पहाड़ में मैदान की तुलना में कम मोटापा होता है। लेकिन पर्वतीय राज्य हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में पुरुषों और महिलाओं के मोटापे का अनुपात इस मिथक को गलत साबित करता है।

उत्तराखंड में उत्तरप्रदेश ज्यादा मोटापा

उत्तरप्रदेश की तुलना में उत्तराखंड के पुरुष और महिलाएं ज्यादा मोटापा से ग्रस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-16 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 में यूपी में 12.5 पुरुष और 16.5 प्रतिशत महिलाएं मोटापे की शिकार थी। इस अवधि में उत्तराखंड में 17.7 प्रतिशत पुरुष और 20.4 प्रतिशत महिलाओं में मोटापा था। वर्ष 2019-20 के सर्वे में यूपी में 18.5 प्रतिशत पुरुषों और 21.4 प्रतिशत महिलाओं में मोटापा मिला। इस अवधि में उत्तराखंड में 27.1 प्रतिशत पुरुष और 29.8 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त थीं।

बढ़ रहा है मोटापा

आंकड़े बता रहे हैं कि पुरुषों और महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड में 17.7 प्रतिशत पुरुषों में मोटापा था, जो 2019-21 में 27.1 प्रतशित हो गया। राज्य में 2015-16 में 20.4 प्रतिशत महिलाएं मोटापे की शिकार थी, जो 2019-21 में 29.8 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं।

तीन पर्वतीय राज्यों की तस्वीर

राज्य            पुरुष                         महिला

2015-16 2019-21 2015-16 2019-21

उत्तराखंड 17.7 27.1             20.4 29.8

हिमाचल 22.0 30.6             23.2 30.4

जम्मू और कश्मीर 20.5 31.7             29.3 29.4

स्रोतः एनएफएस-4 व 5

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  यूपी से पांच अप्रैल तक शिक्षक उत्तराखंड न लौटे तो होंगे निलंबित, शासन ने निदेशक लखनऊ को लिखा पत्र

उत्तरपूर्वी राज्यों की महिलाएं ज्यादा तंबाकू प्रेमी

हिमालयी राज्यों की महिलाओं में उत्तरपूर्वी राज्यों की महिलाएं तंबाकू का अधिक उपयोग करती हैं। रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड में 33.7 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 4.6 फीसदी महिलाएं तंबाकू प्रयोग करती हैं। हिमाचल में 32.3 पुरुषों की तुलना में 1.7 प्रतिशत महिलाएं और जम्मू और कश्मीर में 38.3 पुरुषों की तुलना में 1.7 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू सेवन करती हैं। उत्तरपूर्वी राज्यों में मिजोरम में 62.6, मेघालय 28.2, असम 22.1, अरुणाचल प्रदेश 18.8, मणिपुर 43.1,मेघालय 28.2 त्रिपुरा में 50.4 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू प्रेमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed