फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women fight with tiger

युवतियों ने दिखाया हौंसला, बाघ भागा

Fri, 17 Jan 2014 11:19 PM IST
नरेंद्र गौनियाल/अमर उजाला, धुमाकोट
नरेंद्र गौनियाल/अमर उजाला, धुमाकोट Updated Fri, 17 Jan 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
women fight with tiger

खदरासी में दो युवतियों ने एकजुटता दिखाते हुए हमला करने वाले बाघ को भगाकर एक दूसरे की जान बचाई।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाघ के हमले का सामना करने वाली दोनों युवतियों लक्ष्मी एवं अनीता के साहस को क्षेत्रवासी सलाम कर रहे हैं। क्षेत्र में उनके साहस की चर्चाएं आम हैं।

हिम्मत से लिया काम
सीएचसी नैनीडांडा में उपचार करवा रही युवतियों का कहना है कि एक बार तो बाघ को सामने देख उनके हाथपांव फूल गए, मगर अगले ही क्षण जिंदगी बचाने के लिए न जाने कहां से ऊर्जा आई।
विज्ञापन


दोनों ने हिम्मत दिखाई तो बाघ ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। संघर्ष में दोनों घायल जरूर हुए हैं, मगर उनका हौसला नहीं डिगा। उनकी बहादुरी के आगे बाघ ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडे से मारकर भगा दिया
युवतियों ने बताया कि बाघ ने पहले लक्ष्मी पर हमला बोला। उसे बाघ के चंगुल में फंसा देख अनीता ने साहस जुटाते हुए पास से एक लकडी का डंडा उठाकर उसके सिर पर दे मारा।

इससे क्रोधित बाघ ने उसे छोड़कर अनीता पर हमला कर दिया। दोनों ने हिम्मत नहीं हारी तथा बाघ से जूझते रहे। हो हल्ला और शोर मचाने पर ग्रामीण सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे।

उनके पीछे अन्य लोग भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े, तब जाकर बाघ ने जंगल का रुख किया।

बाघ ने कर दिया घायल
ग्रामीणों ने बताया कि युवतियों ने यदि हिम्मत से काम नहीं लिया होता तो उनकी जान खतरे में पड़ जाती। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर गुलदार नहीं बल्कि बाघ ही था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा में भर्ती दोनों साहसी युवतियों का हालचाल जानने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


खतरे से बाहर
समाजसेवी देवेंद्र भारती ने बताया कि उनके साथ क्षेत्र के लोग घायलों की देखरेख कर रहे हैं। उधर, अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कमल रंजन का कहना है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने घटना पर चिंता प्रकट करते हुए वन विभाग से घायलों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed