फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women are powerful vehicles of nation's economic progress and social change: Governor

महिलाएं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति, सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक : राज्यपाल

Sat, 14 Mar 2026 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Women are powerful vehicles of nation's economic progress and social change: Governor
-अपने क्षेत्र की प्रेरणास्रोत महिलाओं का राज्यपाल ने लोक भवन में किया सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि आज की महिलाएं केवल समाज और परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक भी बन रही हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणास्रोत महिलाओं को सम्मानित किया।

शनिवार को लोक भवन में कॉन्फेडरेशन ऑफ वीमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित महिला उद्यमी : उभरते सितारे सम्मान समारोह में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तब संभव होती है, जब उसका विकास महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़े। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि आज की भारतीय महिला अपने संकल्प और प्रतिभा के बल पर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहीं हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, तकनीकी विवि की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि की कुलपति प्रो. भानू दुग्गल, कॉन्फेडरेशन ऑफ वीमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चैप्टर रिया रहेजा, सचिव शिखा घई सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कठिनाईयों से न घबराएं, उन्हें अवसर बनाएं : मैरी कॉम

प्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने अपने जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि मणिपुर के एक साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की उनकी यात्रा आसान नहीं रही। सीमित संसाधनों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर अपने सपनों को साकार किया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच पर देश का तिरंगा ऊंचा करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाईयों से घबराने के बजाए उन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करें। महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शक्ति पर विश्वास रखें। अपने लक्ष्य निर्धारित करें और निडर होकर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।


---

इनका हुआ सम्मान
प्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम, उद्योग क्षेत्र से अंजू आहूजा, सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में कार्यरत निधि मित्तल बंसल, प्रसिद्ध कलाकार एवं शिक्षिका रूबल नागी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत शशि रतूड़ी, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक, वकील सना रईस खान, स्पिरिचुअल सिंगर आरती खेत्रपाल, मेकअप आर्टिस्ट गुनीत विर्दी, एंटरप्रेन्योर उपासना बोरा, सिंगर नूपुर पंत, शक्कर की डायरेक्टर पूजा गोगिया, सूफी सिंगर मीनू बख्शी, आहूजासंस की सीआरओ अंजू आहूजा, इंडिया फर्स्ट दास्तानगो फौजिया दास्तानगो, मदीहा होम्स की फाउंडर शिखा भसीन, लिरिसिस्ट मनसा पांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed