{"_id":"68376e7ff3043617f20ffd87","slug":"women-and-lactating-mothers-are-suffering-from-heat-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-702356-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गर्मी से बेहाल हो रहे बच्चे, गर्भवती और धात्री माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गर्मी से बेहाल हो रहे बच्चे, गर्भवती और धात्री माताएं
Thu, 29 May 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 29 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस के निर्देश के बाद भी उप जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम केंद्र) के प्रतीक्षालय में पंखा नहीं लग पाया है। प्रतीक्षालय में गर्भवती, धात्री माताएं और बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। वहीं, आशा हेल्प डेस्क के पास टिनशेड में पंखा नहीं है। गर्मी और मच्छरों के कारण आशाओं के लिए हेल्प डेस्क पर बैठना मुश्किल हो रहा है।
उप जिला अस्पताल के एनएनम केंद्र के प्रतीक्षालय में पंखा नहीं लगा है। यहां टीकाकरण दिवस के दिन 100 से अधिक गर्भवती और बच्चे टीका लगवाने के लिए आते हैं। लेकिन, गर्मी में पंखा न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला ने एक मई के अंक में टीकाकरण केंद्र के प्रतीक्षालय में गत्ते व कार्ड से हवा कर रहीं गर्भवती और धात्री शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सीएमएस ने खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतीक्षालय में पंखा लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, कर्मचारियों ने निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। करीब एक माह बीतने के बाद भी प्रतीक्षालय में पंखा नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वहीं, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अस्पताल में आशा हेल्प डेस्क बनाया गया था। आशा हेल्प डेस्क स्त्री एवं प्रसूति रोग के प्रतीक्षालय में बना है। हेल्प डेस्क के ऊपर टिन शेड पर पंखा नहीं है। आशाएं गर्मी और मच्छरों से जूझते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों का मार्गदर्शन करतीं है। वहीं, अधिकारी और कर्मचारी गर्भवती, बच्चों, धात्री व आशाओं की परेशानी से बेखबर वातानुकूलित कमरों में बैठे रहते हैं।
-- -
वर्जन
कर्मचारियों को दोनों स्थानों पर पंखा लगाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। निर्देश के बाद भी पंखा क्यों नहीं लगाया गया इसपर भी जवाब मांगा जाएगा। - डॉ. प्रदीप चौहान, सीएमएस