{"_id":"7b6d88b6c33972320c7e79f643b4d7bf","slug":"women-alleged-her-divorcee-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को हवालात में देख पसीज गया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को हवालात में देख पसीज गया दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 10 Feb 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश निवासी एक विवाहिता ने अपने तलाकशुदा पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हवालात में पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया लेकिन उसे हिरासत में देख महिला का दिल पसीज गया और वह उसे छोड़ देने की गुहार लगाने लगी। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही हुआ तलाक
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश निवासी एक युवती ने चार साल पूर्व वहीं के युवक से विवाह किया था। कुछ दिन पहले दोनों में तलाक हो गया था।
सोमवार को दोनों अलग-अलग रुड़की में किसी के यहां शादी में आए थे। वापसी के दौरान दोनों का रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर के समय आमना-सामना हो गया।
लगाई छोड़ देने की गुहार
युवक ने पत्नी को अपने साथ चलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस पर दोनों मे बहस हो गई जिसके बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
बाद में पति को हवालात में देख उसने उसे छोड़ने की गुहार लगाई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।