फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Allegation on In laws family to tried to burn and Beaten for dowry

रुड़की: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए मारपीट और जलाने के प्रयास का आरोप 

Mon, 20 Jan 2020 06:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 06:57 PM IST
सार

  • विवाहिता को जबरन तलाक के कागज पर हस्ताक्षर कराकर घर से निकाला 

विज्ञापन
Women Allegation on In laws family to tried to burn and Beaten for dowry
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में दहेज के मामले में विवाहिता के साथ मारपीट और जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। विवाहिता ने किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने मायके वालों को मामले की सूचना दी। उसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वालों ने विवाहिता को घर पर रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके वालों के साथ उनके घर चली गई। आरोप है कि पति ने घर पहुंचकर जबरन पत्नी से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करवाए हैं। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती की करीब छह माह पूर्व दिल्ली निवासी एक युवक से निकाह  हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे। इस दौरान ससुराल वालों ने उसे लगातार प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि इस बीच ससुराल वालों ने दहेज की मांग का विरोध करने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश की। उसने किसी तरह मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी, इसके बाद मायके वालों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मगर ससुराल वालों ने दहेज में दस लाख रुपये देने की बात की, साथ ही रुपये न देने पर विवाहिता को घर पर रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग बेटी को अपने साथ ले गए। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले पति और अन्य लोग घर पहुंचे और बेटी से तलाक के कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed