फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman's Bag Snatched at ISBT

Dehradun News: आईएसबीटी पर महिला से बैग छीना

Sun, 05 Apr 2026 02:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's Bag Snatched at ISBT
राजधानी के व्यस्त आईएसबीटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक महिला से छीना-झपटी की वारदात सामने आई है। नोएडा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही शिक्षिका का बैग स्कूटी सवार बदमाश झपटकर फरार हो गया। घटना में महिला घायल भी हो गई।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय काजल शुक्ला रात करीब साढ़े 10 बजे आईएसबीटी के पास खड़ी थीं। इसी दौरान काले रंग की स्कूटी पर एक युवक उनके पास आया और बेहद नजदीक से स्कूटी निकालते हुए उनका बैग झपट लिया। पीड़िता ने बैग बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी के जोरदार खींचने से उनके हाथ में चोट आ गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार, बैग में एक मोबाइल फोन, करीब पांच हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति के साथ आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। बताया गया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश में शिक्षिका हैं और सरकारी अवकाश के चलते अपनी बेटी के इलाज के लिए देहरादून आई थीं, जहां उनके पति कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed