फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman withdraw her allegation on harak singh rawat

रावत पर लगाए आरोपों से पलटी युवती

Fri, 28 Feb 2014 04:22 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून Updated Fri, 28 Feb 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
woman withdraw her allegation on harak singh rawat

महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते दो दिन से मुश्किल में चल रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। हरक पर आरोप लगाने वाली युवती ने एक निजी चैनल पर आकर रावत पर से आरोप वापस लेने की बात कही।

विज्ञापन


मंत्री हरक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को भी अपना बयान दर्ज नहीं कराया।

पुलिस कोबयान दर्ज होने की उम्मीद
दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि शुक्रवार को युवती सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। दिल्ली पुलिस युवती से सम्पर्क की बात भी कह रही है।

निजी चैनल पर ‌दिए बयान में युवती आरोपों से पलटी

woman withdraw her allegation on harak singh rawat

एक मीडिया चैनल पर युवती ने खुलासा किया है कि आवेश में आकर उसने मंत्री केखिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

चैनल पर दिए बयान में उसने कहा कि हरक सिंह ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था। बाद में उन्होंने अपना वादा पूर‌ा नहीं किया।

युवती ने कहा क‌ि हरक ने उसे बुरी तरह डांट दिया था जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो उठी और शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज होने के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई

woman withdraw her allegation on harak singh rawat

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की तफ्तीश शुरू की जाएगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को युवती के कोर्ट में 164 के बयान कराए जा सकते हैं। सफदरजंग इन्क्लेव थाना पुलिस युवती से संपर्क बनाए हुए है।

पुलिस ने रावत से नहीं किया संपर्क
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मंत्री रावत से पुलिस ने संपर्क नहीं किया है और न ही बयानों के लिए उन्हें बुलाया गया है।

हालांकि दिल्ली पुलिस में पूरे दिन चर्चा रही कि रावत या फिर उनके कुछ खास लोग कुछ सीनियर अधिकारियों से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। दूसरी ओर मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।

विज्ञापन

मामले का अध्ययन करूंगा: हरीश रावत

woman withdraw her allegation on harak singh rawat

हरक सिंह के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि ऐसे मामलों में सभी पक्षों पर विचार करना जरूरी है। उनका कहना है मैं गहराई से इस मामले का अध्ययन करुंगा उसके बाद ही कुछ कहूंगा। वहीं मंत्री के दिल्ली जाने पर बोले कि उन पर प्रतिबंद्घ नहीं है कोई भी जा सकता है।

रावत को मिली राहत
चार दिन बाद आए सीएम के बयान से मंत्री हरक सिंह रावत को कुछ राजनैतिक राहत मिलती दिख रही है। चूंकि कानूनी प्रक्रिया और मामले में कई पेंच सामने आ रहे हैं इसलिए सरकार तत्काल कोई फैसला नहीं ले रही है।

वहीं कुछ मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी हरक के बचाव में मुख्यमंत्री से बात की उसके बाद तय किया गया कि मंत्री को इस्तीफा दिला देने से राजनैतिक मैसेज उल्टा जाएगा। मंत्री को कानूनी रूप से दोषी पाए जाने पर ही कोई फैसला लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed