{"_id":"af236dca6bf3310b42a98c7a7118c5cd","slug":"woman-went-with-tenant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार रखना पड़ा मंहगा, पत्नी को लेकर चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदार रखना पड़ा मंहगा, पत्नी को लेकर चला गया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 02 Apr 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराएदार के साथ करीब 15 दिन पहले चली गई सिपाही की पत्नी को ज्वालापुर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को परिजन को सौंपा, वहीं युवक को चेतावनी देकर उसके परिजन के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक पखवाडे़ पूर्व कुमाऊं में तैनात हरिद्वार निवासी एक सिपाही की पत्नी अपने किराएदार के साथ चली गई थी। ज्वालापुर पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर खोजबीन शुरू कर दी थी। किराएदार मूल रूप से श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
महिला को लेकर पहुंचा कोतवाली
पुलिस अभी खोजबीन में ही जुटी थी कि महिला को लेकर किराएदार युवक एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पहुंच गया। ज्वालापुर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को उसके परिजन को सौंपा गया। युवक के भविष्य को देखते हुए उसे भी चेतावनी देकर परिजन के हवाले कर दिया। एसआई ने बताया कि हरिद्वार से निकलने के बाद यह सहारनपुर, देहरादून में ही रह रहे थे।
विज्ञापन