पति और बहन की नजदीकियों का पता चला तो पत्नी का माथा ठनका, सरेआम बहन को सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति और बहन की नदजीकियों से गुस्साई महिला ने रिश्ते की छोटी बहन के कार्यालय के बाहर उसकी सड़क पर ही पिटाई कर दी। छोटी बहन ने बड़ी के खिलाफ आईटीआई थाने में तहरीर दी है।
रुड़की निवासी महिला का विवाह मोहल्ला महेशपुरा में हुआ है। उसकी रिश्ते की छोटी बहन की नियुक्ति काशीपुर के एक विभाग में कनिष्ठ क्लर्क के रूप में हुई है।
युवती काशीपुर में एक माह तक अपनी बड़ी बहन के साथ भी रही। इस दौरान जीजा से उसकी नजदीकी बढ़ने लगी। इससे पति पत्नी में विवाद होने लगा।
छोटी बहन के बाल पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी
इसके बाद छोटी बहन नगर की ही एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगी। लेकिन, जीजा से उससे नजदीकियां कम नहीं कीं। पत्नी को इन सब बातों की खबर थी।
बुधवार की सुबह छोटी बहन टेंपो से ड्यूटी के लिए निकली। उधर, बड़ी बहन ने उसके कार्यालय के सामने मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही छोटी बहन टेंपो से उतरी, बड़ी बहन ने उसे सड़क पर खींच लिया। उसने छोटी बहन के बाल पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
दोनों में जमकर हाथापाई हुई। सड़क पर दो बहनों की मारपीट होते देख मजमा लग गया। छोटी बहन के स्टाफ ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद छोटी बहन सहकर्मियों के साथ आईटीआई थाने पहुंची और बहन के खिलाफ तहरीर दी।