फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman take poison.

जहर को समझ बैठी खांसी की दवा, मिली मौत

Fri, 16 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागथात (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, नागथात (देहरादून) Updated Fri, 16 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
woman take poison.

देहरादून की कालसी तहसील के खाडी गांव में बुजुर्ग महिला ने गलती से खांसी की दवा की जगह कॉकरोच मारने की दवा (कीटनाशक) पी ली। गंभीर हालत में परिजन उसे हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को कुवाउगी में यमुना के तट पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से माघ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई हैं। महिला का भरापूरा परिवार है।
विज्ञापन


पढ़ी-लिखी होती तो..
जानकारी के अनुसार, पूरण देई (60) पत्नी अर्जुन सिंह तोमर को बृहस्पतिवार शाम को खांसी की शिकायत हुई। उनकी आलमारी में दो शीशियां रखी थीं। एक में दवा, दूसरी में कीटनाशक रखा था। पढ़ी-लिखी न होने के कारण महिला ने गलती से कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसे बेचैनी होनी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक तड़पती रही

woman take poison.

परिवार वालों ने जब आलमारी देखी तो पता चला कि महिला ने दवा की जगह कीटनाशक पी लिया है। परिवार वालों ने महिला को मट्ठा पिलाया ताकि उसे उल्टी हो जाए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन आनन-फानन में उसे लेहमन अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

60 किमी दूर है अस्पताल
पूरण देई बच सकती थीं, यदि उसे समय रहते इलाज मिल जाता। क्षेत्र में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण परिजन मजबूरी में 60 किमी दूर लेहमन अस्पताल ले गए। जहां पहुंचने में करीब दो घंटे लगे। तब तक महिला के पूरे शरीर में जहर असर कर चुका था। काफी प्रयासों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका।

बरतें सावधानी
कीटनाशक को कभी भी ऐसी जगह पर न रखें, जहां बच्चे आसानी से पहुंच सके। कीटनाशक और दवाओं को भी अलग-अलग रखना चाहिए। दोनों में पहचान के लिए निशान भी बनाया जा सकता है, ताकि कम पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी दवा और कीटनाशक के अंतर को जान सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed