फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman suspicious death in nainital hotel room

नैनीताल: होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हाईकोर्ट में दर्ज होने थे बयान

Sat, 16 Sep 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 16 Sep 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
woman suspicious death in nainital hotel room

पति की मौत के मामले में उच्च न्यायालय में चल रहे वाद में बयान दर्ज कराने रुड़की (जिला हरिद्वार) से नैनीताल पहुंची एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


रुड़की (तेलीवाला, पाडली गुज्जर रोड) निवासी नूरजहां (45 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद इनाम) बृहस्पतिवार को अपने जेठ और अन्य परिजनों के साथ नैनीताल आई थी। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पति की मौत से संबंधी वाद में बयान दर्ज कराने थे।
विज्ञापन


नूरजहां और उसके परिजन मल्लीताल स्थित कोहिनूर होटल में ठहरे हुए थे। रात में भोजन करने के बाद नूरजहां अपने कमरे में चली गई। शुक्रवार सुबह नूरजहां के जेठ उसके कमरे में पहुंचे तो वह वहां बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने एक एंबुलेंस चालक की मदद से नूरजहां को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली की उपनिरीक्षक भावना बिष्ट ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शव को बगैर पोस्टमार्टम के ले जाना चाहते थे परिजन

woman suspicious death in nainital hotel room

भावना बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। नूरजहां के जेठ और उनके साथ आए सभी लोगों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा और उसके बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक नूरजहां की मौत होटल के कमरे में ही हो चुकी थी और इसकी जानकारी उसके जेठ समेत अन्य परिजनों को भी थी। परिजन शव को बगैर किसी झमेले में पड़े सीधे रुड़की ले जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बाकायदा हल्द्वानी से एक एंबुलेंस भी नैनीताल में बुला ली थी।

हल्द्वानी से आए एंबुलेंस चालक नारायण मेहरा ने शव को सीधे हल्द्वानी ले जाने के बजाए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिरकार बगैर पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव को सीधे घर क्यों ले जाना चाहते थे। नूरजहां अपने पीछे पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed