{"_id":"68852150108456e0bc010474","slug":"woman-sentenced-to-2-months-imprisonment-and-110-lakh-fine-for-cheque-bounce-dehradun-news-c-5-1-drn1031-748311-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चेक बाउंस में महिला को दो माह की कैद और 1.10 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चेक बाउंस में महिला को दो माह की कैद और 1.10 लाख जुर्माना
विज्ञापन
Iघरेलू परेशानी बताकर एक लाख रुपये उधार लेकर मुकरना एक महिला को महंगा पड़ गया। जिला अदालत ने उसे चेक बाउंस के मामले में दो माह की कैद और 1.10 लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।
I
Iआरोपी महिला देहरादून निवासी है। उसने शिकायतकर्ता से अपनी घरेलू जरूरत बताकर साल 2019 में रुपये उधार लिए थे, जिसमें लगभग 46 हजार रुपये चेक से उनके खाते में स्थानांतरित हुए थे, बाकी नकद दिए थे। छह माह में रकम लौटाने का वादा था, लेकिन आरोप है कि महिला टाल-मटोल करने लगी। अगस्त 2023 में महिला ने एक लाख रुपये का चेक शिकायतकर्ता को दे दिया, जो बाउंस हो गया। बैंक से रिपोर्ट आई कि खाता बंद हो चुका है। शिकायतकर्ता ने उसके आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की। अदालत ने सुनवाई के बाद महिला को चेक बाउंस के केस में दोषी पाया।I