फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman said, she is pregnant by shadow

'दारोगा जी, भूत ने मुझे कर दिया गर्भवती'

Wed, 27 Aug 2014 11:02 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 Aug 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
woman said, she is pregnant by shadow

हरिद्वार पुलिस उस समय हक्की-बक्की रह गई जब फर्राटे से अंग्रेजी बोल रही एक युवती ने उनसे शिकायत की कि उसे ‘एक साये ने गर्भवती कर दिया और उसके दो जुड़वा बच्चे हैं। अब बच्चे गायब हो गए हैं, ऐसे में पुलिस उसके बच्चों को ढूंढकर लाए’।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर हाथ में काले रंग का बैग लिए कनखल थाने पहुंची युवती ने डायरी निकालकर उसमें आपबीती लिखी होने की बात कही।

धारा प्रवाह अंग्रेजी बोल रही युवती को देखकर एक बारगी महिला दारोगा भावना कैंथोला और पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए। शिकायत पूछने पर युवती ने बताया कि बीते वर्ष एक साये ने उसे गर्भवती कर दिया था, यही नहीं उसने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

विज्ञापन

खुद को बताया इंजीनियरिंग की छात्रा

woman said, she is pregnant by shadow

बीएड कर चुकी और अब इंजीनियरिंग की छात्रा बता रही करीब 26 वर्षीय युवती की अटपटी बातें सुनने पर पुलिसकर्मियों को समझते देर नहीं लगी कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

छुटकारा पाने के लिए महिला दारोगा ने उससे कहा कि उसकी शिकायत दर्ज हो गई है अब वह उसके बच्चों को ढूंढ निकालेंगे। तपाक से युवती ने सवाल दागा कि बच्चों को ढूंढने में कितने दिन लगेंगे।

इस सवाल का पुलिस से जब जवाब देते नहीं बना तो अंत में तय हुआ कि जब पता चलेगा तो उसे सूचित कर देंगे। तब जाकर युवती थाने से चली गई। एसआई भावना कैंथोला ने बताया कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। वह उसके परिजनों से बात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed