हरिद्वार: तलाकशुदा महिला की घर में घुसकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने घटनास्थल का दौरा कर जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने महिला की बेटी अन्नू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रह्मपुरी बस्ती में रहने वाली लक्ष्मी देवी (45) पत्नी डालचंद्र अकेले रहती थी। चार माह पूर्व उसकी बेटी अन्नू की शादी हुई थी। अन्नू भी बस्ती के ही पास मां की एक संपत्ति में रह रहती है।
शनिवार की देर रात बेटी और दामाद ने लक्ष्मी को खाना दिया और फिर वे अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह लक्ष्मी जब रोज की तरह चाय पीने के लिए बेटी के घर नहीं आई तो काफी देर इंतजार करने के बाद दिन में साढ़े बारह बजे अन्नू वहां पहुंची।
घर के नीचे बने कमरे का शटर बंद था और बगल का चैनल वाला गेट खुला था। शटर की एक चाबी अन्नू के पास भी रहती है। अन्नू ने शटर खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गई। अंदर का सामान अस्त व्यस्त था। लक्ष्मी देवी का शव जमीन पर पड़ा था।
सूचना मिलने पर दामाद शंकर भी मौके पर पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि गले पर दुपट्टा कसा हुआ था।
सिर पर एक गहरा घाव भी था। घटनास्थल से ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे सिर पर वार किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि लक्ष्मी देवी का करीब बीस वर्ष पूर्व अपने पति डालचंद्र से तलाक हो चुका था। वह अपनी इकलौती बेटी के साथ रहती थी और पुराने कपड़े खरीदकर उन्हें बेचती थी।