{"_id":"78369bf474833dc0179e1faafc1848fa","slug":"woman-missing-in-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में फंसे पति-बेटे को ढूंढने गई महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में फंसे पति-बेटे को ढूंढने गई महिला लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को बताया कि महिला बुग्यालों में रह रहे अपने पति और पुत्र को ढूंढने गांव से 15 दिसंबर को रवाना हुई थी, लेकिन महिला न तो बुग्याल पंहुची और न ही गांव लौटी। ग्रामीणों ने प्रशासन से महिला की ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन
बर्फबारी में फंस गया था पति
घेस के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह तथा सरपंच कुंदन सिंह ने बताया कि गांव के गुलाब सिंह तथा उनका पुत्र विक्रम सिंह अपनी बकरियों को चलाने गेरू-घाना बुग्याल में थे।
विज्ञापन
14 दिसंबर को हुई बर्फबारी के कारण तीन दिनों तक वे बुग्यालों में बनी छानियों में ही कैद रहे, जिन्हें ग्रामीण बृहस्पतिवार को सकुशल बकरियों सहित गांव लाए, लेकिन हिमपात के चलते गुलाब की पत्नी बलूपा देवी 15 दिसंबर को अकेले ही बुग्यालों की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
नहीं चला पता
राजस्व उपनिरीक्षक को दी मौखिक सूचना में ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला न तो बुग्यालों में ही मिली और ना ही घर लौटी। उन्होंने राजस्व पुलिस ने महिला की खोजबीन करने की मांग की है।