दूसरी जाति में की शादी तो घर वालों ने छीन लिया बेटी का हक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की एक युवती ने जब परिजनों की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से शादी की तो घर वालों ने उसका हक छीन लिया। युवती अब मायके में कार, स्कूटी जैसे सामान पर अपना हक जता रही है।
प्रेम विवाह से नाराज परिजन बेटी के नाम से खरीदी गई स्कूटी अपने नाम करा चुके हैं। कार वापस मांगने पर विवाद पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार को कोतवाली बुलाया है।
रुड़की निवासी देहरादून के एक कॉलेज में शिक्षिका ने दो महीने पहले दूसरे जाति के लड़के से कोर्ट मैरिज की थी। शादी से पहले मायके वालों ने एक स्कूटी, कार और गांव में जमीन उसके नाम पर खरीदी थी। लेकिन, उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने पर परिजन उससे नाराज हो गए और स्कूटी पिता ने अपने नाम ट्रांसफर करा ली।
जमीन न देने के लिए घरवाले बनवाने लगे मंदिर
यही नहीं, परिजनों ने गांव में युवती के नाम पर खरीदी गई जमीन पर मंदिर निर्माण शुरू करा दिया गया। इसकी जानकारी युवती और उसके पति को मिली तो दोनों अपना हक मांगने मायके पहुंचे।
परिजनों ने कार व जमीन वापस देने से साफ मना कर दिया। इस पर दोनों कोतवाली पहुंचे और मायके वालों की शिकायत की। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज स्कूटी को गलत तरीके से ट्रांसफर कराया गया है।
लड़की और उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को शनिवार को कोतवाली में बुलाया है। एसएसआई महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।