फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman left home in anger; found in Dehradun after a

Dehradun News: महिला ने नाराजगी में छोड़ा घर, डेढ़ साल बाद देहरादून में मिली

Sat, 19 Sep 2026 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 19 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman left home in anger; found in Dehradun after a
सेलाकुई की बंजारा गली से डेढ़ साल पहले लापता हुई कविता शर्मा को पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह फरवरी 2025 में पति से नाराज होकर घर से चली गई थी। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की मदद से उसकी तलाश की। पुलिस को जानकारी मिली कि महिला पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम स्थित अपने मायके गई थी और करीब दो माह वहां रही। इस दौरान उसने कोलकाता हावड़ा स्थित आया सेंटर में कुछ समय काम भी किया। इसके बाद वह देहरादून लौटकर पटेलनगर क्षेत्र में रहने लगी और वहीं काम कर रही थी। नाराजगी के चलते वह फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर रही थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed