{"_id":"ade2b87daa9593dd95c5aa6e9ff26bfd","slug":"woman-killed-by-leopard-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने बनाया निवाला, मिली सिरकटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने बनाया निवाला, मिली सिरकटी लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी गाय को तलाशने कंडोलिया के समीप जंगल में गई पौड़ी के च्वींचा गांव मोहल्ले की महिला को गुलदार ने मार डाला। महिला का अधखाया शव जगंल में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी (25) पत्नी रणजीत सिंह सोमवार की शाम अपनी गाय को तलाशने के लिए जंगल में गई थी।
विज्ञापन
धड़ से अलग था सिर
जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाशना शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार को दिन में कंडोलिया से करीब तीन सौ मीटर दूर कंडोलिया टेका मार्ग पर सड़क से बीस मीटर ऊपर महिला का सिर दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष में दी गई। इसके बाद पुलिस, महिला के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
वहां पहुंचने पर लोगों ने देखा कि गुलदार ने महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया था। कमर से ऊपर का हिस्सा खाया हुआ था। एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
लगाया पिंजरा
गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया है। गुलदार को आदमखोर घोषित करने के लिए प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव को संस्तुति भेजी जा रही है। शहर के समीप हुई इस घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है।