फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman hangs herself after dispute with live-in partner

Dehradun News: लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 11 Aug 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 11 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself after dispute with live-in partner
मधु विहार लाइन नंबर एक (सेलाकुई) में किराये के मकान में रह रही 35 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) के सारना की रहने वाली थी और पिछले डेढ़ साल से देवली निवासी प्रकाश नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला के दो बच्चे भी हैं, जो गांव में रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा का लिव-इन पार्टनर प्रकाश पिछले करीब नौ माह से जापान में नौकरी कर रहा है। रविवार को प्रकाश ने जब पूजा को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो अनहोनी की आशंका जताते हुए मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक ने बताया कि उसने रविवार दोपहर को पूजा को अपने कमरे में जाते देखा था। जब मकान मालिक ने जाकर कमरे का दरवाजा खोला, तो पूजा अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले पूजा और प्रकाश के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि पूजा के मसूरी जाने की बात पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मुंबई में रहने वाले उसके भाई को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed