{"_id":"38976c3e292fa39b8c2b7e7c650dfe52","slug":"woman-found-dead-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लाने गई महिला की जंगल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा लाने गई महिला की जंगल में मिली लाश
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 20 Jan 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती थाना में चारापत्ती के लिए जंगल गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने देर रात उसका शव जंगल से बरामद किया। मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पढ़ें,उत्तराखंड की बेटी के लिए जमीन पर उतरे निशंक
विज्ञापन
रविवार शाम उपला तपोवन क्षेत्र निवासी मुन्नी देवी (65) अंधेरा होने पर घर नहीं लौटी तो अनहोनी की आशंका में परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जंगल के भीतर देर रात उसका शव झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन
चोट के निशान मिले
बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर चोट के निशान थे। परिजन उसके पेड़ से गिरने की आशंका जता रहे हैं। सोमवार को परिजनों ने महिला का तपोवन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है।
पुलिस को सूचना नहीं
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती अर्जुन सिंह रावत ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। बताया कि मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।