{"_id":"9ed0c3025e5d0300369276c5ec2a12fc","slug":"woman-doing-obscene-actions-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की अश्लील हरकतों से शर्मसार हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की अश्लील हरकतों से शर्मसार हुए लोग
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 23 Jul 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह करीब सात बजे श्रीनगर गढ़वाल की काला रोड पर एक महिला की अश्लील हरकतों से लोगों को शर्मिंदा होना पड़ा। महिला बीच सड़क पर निर्वस्त्र होकर अजीब हरकतें करने लगी। करीब आधा घंटे बाद महिला स्वयं ही चली गई।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक विक्षिप्त महिला व पुरुष घूम रहे हैं। स्थानीय निवासी कई बार पुलिस व प्रशासन से इन लोगों के बारे में शिकायत भी कर चुके हैं। इनकी पहचान कराने की मांग भी की गई, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब सात बजे काला रोड पर ऐसी ही एक महिला की अश्लील हरकत से वहां से गुजर रहे लोगों को शर्मिंदा होना पड़ा। सुबह का समय होने से काफी संख्या में लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। साध्वी वेश में रहने वाली इस महिला ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए, और अजीब हरकतें करने लगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि महिला नशे की स्थिति में थी। महिला आधा घंटे तक ड्रामा करती रही। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी भी मूक दर्शक बने रहे। बाद में महिला स्वयं ही वहां से चली गई। एसडीएम रजा अब्बास ने कहा कि नगर क्षेत्र में लावारिस घूमने वाले महिला पुरुष सभी पहचान कराई जाएगी। विक्षिप्तों को मानसिक सुधार गृह भेजा जाएगा।