फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Premnagar.

Dehradun News: प्रेमनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 11 Jun 2026 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Premnagar.
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी में एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना बताया गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात शिवपुरी क्षेत्र में महिला की मौत की सूचना मिली। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक मृतका के पुत्र ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतार लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका कलावती अपने पति से पिछले लगभग 10 वर्षों से अलग रह रही थी। वह अपने बच्चों के साथ शिवपुरी क्षेत्र में किराये के मकान में निवास करती थी। उसका छोटा बेटा नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed