फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman dies due to dengue.

डेंगू ने कसा शिकंजा, दून में दूसरी मौत

Fri, 31 Oct 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Oct 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
woman dies due to dengue.

राजधानी देहरादून पर डेंगू का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इससे एक और महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


क्रिटिकल आईसीयू में दम तोड़ा
चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी, न्यू पटेलनगर निवासी इस 38 वर्षीय महिला रजनी धीमान को बीती 13 अक्तूबर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्रिटिकल आईसीयू में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

वह यहां पटेलनगर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय सक्सेना ने मौत का कारण डेंगू हेमोरेजिक फीवर विद मोड्स बताया है।
विज्ञापन


रजनी के पति विनोद धीमान के मुताबिक रजनी को बुखार आ रहा था। उसे पेट में भी दर्द था। मैक्स अस्पताल में ही उसे डेंगू की पुष्टि हुई।

उनका आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग लाख जागरूकता के कार्यक्रम चलाने के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। टीमें कई इलाकों में जाती तक नहीं हैं।

एमए के नतीजे का था इंतजार
रजनी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध एसजीआरआर पीजी कालेज से एमए की परीक्षा भी दी थी और नतीजे का इंतजार कर रही थी। पति के साथ ही परिवार में अब एक 14 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed