{"_id":"133407ff970fa3a1bcd7414d2a45f7d7","slug":"woman-died-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी जिले के पाबौ-किर्खू-सतपुली मार्ग में पिनगढ़ गदेरे के समीप एक ऑल्टो 800 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबिक तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में से एक की हालत गंभीर होने से उसे पौड़ी जिला अस्पताल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
खाईं में जा गिरी कार
पौड़ी के प्रभारी नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि वाहन संख्या डीएल 1सी एम, 4539 की ऑल्टो 800 कार शुक्रवार को पाबौ से सतपुली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
पिनगढ़ गदेरे के समीप पहुंचते ही यह कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार लैंसडौन तहसील के ठांगर गांव निवासी 35 वर्षीय सरिता देवी पत्नी सोबन सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
एक की हालत गंभीर
ठांगर गांव निवासी भूपेंद्र (30) पुत्र बचन सिंह, उर्मिला देवी (23) पत्नी भूपेंद्र सिंह और अशोक (40) घायल हो गए। उन्हें आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 से जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों में अशोक की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।