फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman died from swine flu.

स्वाइन फ्लू से देवप्रयाग निवासी महिला की मौत

Sun, 22 Feb 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, श्रीनगर, देवप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, श्रीनगर, देवप्रयाग Updated Sun, 22 Feb 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
woman died from swine flu.

स्वाइन फ्लू ने उत्तराखंड में एक और जान ले ली। देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


देवप्रयाग (टिहरी) निवासी 42 वर्षीय आशा को 11 फरवरी को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षण मिलने पर 12 फरवरी को अस्पताल ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के जरिये सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा था। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इस बीच हालत बिगड़ने पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि टिहरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि महिला के परिजनों की भी स्वास्थ्य जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आशा इसी माह शुरुआत में देवप्रयाग से एक शादी में शामिल होने के लिए ऋषिकेश आई थीं।  आशंका जताई जा रही है कि इस विवाह समारोह के दौरान ही स्वाइन फ्लू का संक्रमण हो गया।

स्वाइन फ्लू से प्रदेश में तीसरी मौत

woman died from swine flu.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व फरवरी की शुरुआत में हरिद्वार निवासी एक महिला की मौत हुई थी। यह महिला अस्पताल से घर लौट चुकी थी। इसके बाद करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व दून निवासी गुलजारी लाल की मौत मैक्स अस्पताल में हुई थी।

हालांकि, गैर सरकारी स्रोत के मुताबिक प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें प्रदेश के वे लोग भी शामिल हैं, जिनका उपचार दिल्ली या अन्य राज्यों में चल रहा था।

ज्यादा कीमत पर मास्क बेचे तो लाइसेंस निरस्त
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ओमप्रकाश ने शनिवार को बताया कि बाजार में मास्क की मनमानी कीमत वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित संचालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed