{"_id":"0c9de0af6781fb8a98c94de455ac008a","slug":"woman-climb-on-water-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान वैध करवाने टंकी पर चढ़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान वैध करवाने टंकी पर चढ़ी महिला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों अपने स्थानांतरण से खफा देहरादून नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी (एमएनए) हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया था कि नगर निगम के पार्षद जमीनों के कब्जे के गोरखधंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन
पार्षद और महिला के परिवार में ‘गुप्त समझौता
सोमवार की इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब एक महिला ने पार्षद पर अपने अवैध घर को वैध करवाने के आश्वासन से मुकरने का आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस बीच महिला के परिवार ने जमकर हंगामा किया। बाद में पार्षद और महिला के परिवार में ‘गुप्त समझौता’ हो गया तो महिला टंकी से उतर गई।
विज्ञापन
देहराखास में उर्मिला देवी पत्नी हजारी लाल का नगर निगम की जमीन पर कई दशकों से मकान है। उर्मिला का पटेलनगर (पूर्वी) टपरी में भी निगम की जमीन पर एक और मकान है। उर्मिला ने आरोप लगाया कि पार्षद महिपाल धीमान से उसने एक करार किया था। करार के तहत पार्षद ने देहराखास वाला मकान तीन लाख 70 हजार रुपए में बेचवा दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पार्षद ने मकान के रुपए अपने पास रख लिए और 30 हजार रुपए और मांगे। बदले में पार्षद ने उर्मिला से उसके टपरी वाले मकान के पक्के कागज जिला प्रशासन से बनवाने का आश्वासन दिया। इस तरह चार लाख रुपए में उर्मिला और पार्षद के बीच एक अवैध मकान को वैध बनाने का सौदा हो गया।
कई माह बीतने के बाद भी जब उर्मिला के मकान के कागज पक्के नहीं हुए तो सोमवार को वह महंत इंदिरेश अस्पताल के पीछे टपरी क्षेत्र स्थित टंकी पर चढ़ गई। इसकी सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही पार्षद महिपाल धीमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया तो वह उतर आई।
आरोप बेबुनियाद हैं। महिला ने जमीन किसी और को बेची है। मकान में विवाद की वजह से खरीददार रुपये वापस मांग रहा है। मामले में मुझे जानबूझकर घसीटा जा रहा है। इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
- महिपाल धीमान, पार्षद
पीड़ित पक्ष की ओर से मेरे पास कोई नहीं आया है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। अगर निगम की जमीन बिकी है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- विनोद चमोली, मेयर