फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman caught man who physically exploited her and went police station

जिसने किया यौन शोषण उसे पकड़ कर कोतवाली ले आई गर्भवती पीड़िता और फिर...

Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
woman caught man who physically exploited her and went police station
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

यौन शोषण के आरोपी युवक को पीड़िता अपने भाई की मदद से पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना कसूर मानते हुए पीड़िता से निकाह करने पर सहमति दे दी, लेकिन कोतवाली से बाहर निकलते ही वह मुकर गया।

विज्ञापन


पीड़िता आरोपी को फिर कोतवाली ले आई। निकाह के लिए राजी होने पर कोतवाली में ही काजी को बुला लिया गया। काजी के सवाल पर आरोपी ने निकाह कबूल होने की बात से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आखिर में युवक निकाह के लिए राजी हो गया और कोतवाली में ही उसने युवती से निकाह कर लिया।

विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में नर्स रही युवती के साथ बिजनौर निवासी युवक बतौर टेक्नीशियन काम करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हो गई।

युवती का आरोप है कि उक्त युवक उसे रामनगर घुमाने के बहाने पीरूमदारा के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार यौन शोषण किया, जिससे उसे गर्भ ठहर गया

युवक ने जल्दी शादी करने का भरोसा दिलाया

उसने यह बात युवक को बताई तो उसने जल्द ही शादी करने का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को वह कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर बिजनौर से काशीपुर आया। दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण होने के दौरान वह अचानक सब रजिस्ट्रार कार्यालय से गायब हो गया। 

शनिवार को पीड़िता अपने भाई की मदद से उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। उसने कोतवाल संजय कुमार से मिलकर आपबीती सुनाई। कोतवाल ने युवक से पूछताछ की तो उसने पीड़िता के साथ निकाह करने पर अपनी रजामंदी दे दी। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन

भाई ने निकाह पढ़ाने के लिए एक काजी को कोतवाली में बुला लिया

इसके बाद वह सभी एक नेता के प्रतिष्ठान पर निकाह करने की बात कहकर चले गए। रास्ते में आरोपी निकाह की बात से मुकर गया। इस पर पीड़िता उसे पकड़कर फिर कोतवाली ले आई, लेकिन कोतवाली पहुंचते ही युवक ने नाटकीय ढंग से निकाह करने की हामी भर दी।

पीड़िता के भाई ने निकाह पढ़ाने के लिए एक काजी को कोतवाली में ही बुला लिया। काजी के पूछने पर युवक ने निकाह से मना कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आखिर पुलिस के सख्ती दिखाने और समझाने पर युवक निकाह के लिए राजी हो गया। इसके बाद कोतवाली परिसर में ही दोनों का निकाह पढ़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed