{"_id":"a77c5054300cc76fe0e7a696ffa5f10f","slug":"woman-burn-in-pauri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त गिरा कैरोसिन, जली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त गिरा कैरोसिन, जली विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी के कोटद्वार क्षेत्र के रतनपुर सुखरौ में पांच बजे चूल्हे पर खाना बनाते समय एक नवविवाहिता आग की चपेट में आ गई। उसके चिल्लाने पर पति और अन्य परिजनों से उसकी आग बुझाई और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
लकड़ी तोड़ते वक्त गिरी तेल की शीशी
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम रतनपुर सुखरौ निवासी संगीता (23) पत्नी सतेंद्र गुसाईं घर पर खाना बना रही थी। लकड़ी तोड़ते हुए चूल्हे के ऊपर रखी मिट्टी के तेल की शीशी उसके ऊपर गिर गई। तेल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
घटना के वक्त पति दूसरे कमरे में था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह किचन में गए और किसी तरह आग बुझाकर अस्पताल ले गए।
70 प्रतिशत जली
डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत तक जली है। एसआई विवेक राठी ने बताया कि महिला की शादी एक साल पहले हुई है। महिला ने इसे महज घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन