फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman body found in a sack in roorkee police busy searching for absconding couple Uttarakhand news

Roorkee Crime: बोरे में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों को हुआ शक तो किराए पर रह रहा दंपती हुआ फरार

Thu, 31 Aug 2023 01:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। मौके पर ही एक बोरा छूट गया। जिसे देख महिलाओें के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Woman body found in a sack in roorkee police busy searching for absconding couple Uttarakhand news
महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala

विस्तार

लंढौरा में एक दंपती बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो शव था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार दंपती की तलाश कर रही है। महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी।
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंगलौर सीओ बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विस सत्र में आ सकता है आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का बिल, कैबिनेट में मुहर लगने की संभावना


शव एक दिन पुराना
सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंपती बरेली के तहसील आंवला का रहने वाला है। शव एक दिन पुराना है।

दंपती की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है। जल्द ही दंपति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि  जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती है। महिला को कई बार दंपति के पास भी देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed