बिना बीपीएल कार्ड के भी मिलेगा उज्ज्वला पात्रों को गैस कनेक्शन, कैसे? जानिए यहां...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में अब बीपीएल कार्ड के बिना भी पात्रों को गैस कनेक्शन मिल सकेगा। पात्र परिवार को राशन कार्ड, परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड देने के साथ ही बैंक खाते का विवरण देना होगा।
सरस मार्केट में हल्द्वानी गैस एजेंसी के कार्यालय में जिला नोडल अधिकारी स्वाति गुप्ता, रोहित चौधरी, आसिम सरीन ने प्रेसवार्ता की। पत्रकारों को बताया कि राशन कार्ड, आधार कार्ड से इस बात की जांच हो जाएगी कि आवेदन कर्ता परिवार के किसी सदस्य के नाम गैस कनेक्शन है या नहीं। पेंशनभोक्ता या सरकारी नौकरी में न हो। भारत पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी इन 14 बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
बताया कि अल्मोड़ा में 67.31, पिथौरागढ़ में 75.27, बागेश्वर में 72.65, ऊधमसिंह नगर में 105.57, चंपावत में 72.68, नैनीताल जिले में 113.89 प्रतिशत लोगों को उज्ज्वला का लाभ दिया गया। आईओसी की तीन, बीपीसी की तीन, एचपीसी की सात गैस एजेंसियां खुलनी हैं।
अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में 8.10 लाख उपभोक्ताओं में से 7.50 लाख उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड दिया है। कहा कि पचास हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार कार्ड नहीं दिया है। उनसे जल्द आधार कार्ड देने को कहा गया है।