{"_id":"51e528cd0eb8aa77ac882d991accf536","slug":"without-approval-apartment-seas-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मंजूरी के बन रहे फ्लैट-टावर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मंजूरी के बन रहे फ्लैट-टावर सीज
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में बिना मंजूरी के बन रहे चार फ्लैट और एक मोबाइल टावर को एमडीडीए की टीम ने सीज कर दिया। एमडीडीए ने सभी जेई और एई को कमर्शियल प्रोजेक्ट और ग्रुप हाउसिंग के मामलों में नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि लक्ष्मी एन्क्लेव बंजारावाला में बिना मंजूरी के आवासीय फ्लैट्स और मोथरोवाला रोड, पुष्पकुंज में मोबाइल टावर निर्माण की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
स्थलीय जांच में बिना मंजूरी के निर्माण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची।मौका मुआयना करने के बाद एई मनोज जोशी, जेई एसएस रावत, प्रमोद मेहरा और टीएस पंवार ने चार फ्लैट और मोबाइल टावर सीज कर दिया।
विज्ञापन
पीसी दुमका ने सभी एई और जेई को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के मामलों में छूट नहीं मिलनी चाहिए। अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।