फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wire break during cross river Girl drown and killed in uttarkashi

उत्तराखंड: नदी पार करते समय टूटा पिलर से बंधा तार, तेज बहाव में बही युवती की मौत

Mon, 08 Oct 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Updated Mon, 08 Oct 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Wire break during cross river Girl drown and killed in uttarkashi
river death - फोटो : amarujala

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी प्रखंड के अंतर्गत मोरा गांव के पास टौंस नदी के आरपार पिलर से बंधे तार के सहारे नदी पार करते समय नदी में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। युवती का शव घटना स्थल से करीब दस किमी दूर हनोल के पास से बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद अस्थायी तौर पर तार के सहारे नदी पार करने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


मोरी के थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि रविवार सुबह मोरा गांव की गुर्जर बस्ती से एक युवती हसीना (19) पुत्री याकूब तार के सहारे टौंस नदी पार कर मोरी बाजार स्थित अपनी दुकान आ रही थी। इसी दौरान तार टूटने से वह टौंस नदी में बह गई। काफी खोजबीन करने पर उसका शव घटना स्थल से करीब दस किमी दूर हनोल के पास से बरामद हुआ।

विज्ञापन

ट्रॉलियों की तारों पर झूल रही हैं जानें

विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले सीमांत जनपद में आज भी सरकार सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम नहीं कर पायी है। जिले में आपदा से पुल-पुलिया बहने के कारण नौ स्थानों पर ग्रामीण नदियों के आरपार तार के सहारे झूल रही ट्रॉलियों के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। जर्जर ट्रॉलियों में अंगुलियां कटने जैसे हादसे आम हैं, जबकि मोरी के सांद्रा सल्ला गांव में ट्रॉली से गिरने के कारण एक बच्ची की मौत हो चुकी है। 

पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी में गंगा, यमुना एवं टौंस जैसी बड़ी नदियों के साथ ही सहायक नदियों व गाड-गदेरों की भरमार है। जिले के अधिकांश गांवों तक पहुंचने के लिए इन गाड-गदेरों को पार कर जाना पड़ता है।

इन्हें सुरक्षित ढंग से पार करने के लिए पक्की पुलियाओं की जरूरत है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में लकड़ी के अस्थायी पुलों के सहारे जोखिम भरी आवाजाही चल रही है। ये अस्थायी पुल भी हर साल बरसात में गाड-गदेरों में उफान आने पर बह जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed