{"_id":"9d45a5ad569ce36b2d56ad59607bd922","slug":"winterline-carnival-in-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्निवाल के लिए दुल्हन की तरह सजी मसूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवाल के लिए दुल्हन की तरह सजी मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल 2014 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंडाल की साज-सज्जा से लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रात को समूची पर्यटन नगरी रोशनी में नहा रही है। कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन
वही दूसरी और कार्निवाल में उत्तराखंड के लोक कलाकार, लोक संस्कृति ओर लोक कला को तबज्जो न दिए जाने पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री, डीएम और नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पहली शाम को लक्की अली का लाइव कंसर्ट
25 दिसंबर को लोक कलाकार और राज्य आंदोलनकारी मिलकर कार्निवाल के विरोध में शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। विंटरलाइन कार्निवाल 2014 की पहली शाम को लक्की अली का लाइव कंसर्ट होगा। दोपहर में नगर में कार्निवाल परेड निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न झांकियां पेश की जाएंगी। शाम को लाइब्रेरी चौक पर मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्निवाल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
कार्निवाल को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिका कार्यालय के समीप पंडाल लगाया गया है। हालांकि अभी तक कार्निवाल समिति के द्वारा ब्रुशर नही पहुंचाएं गए। जिससे लोगों में अभी भी कार्यक्रमों को लेकर भ्रम बना हुआ है। सड़कों की दशा में सुधार किया गया। लंढौर से लाइब्रेरी तक रोशनी की जगमगाहट की गई है। समूची पर्यटन नगरी रोशनी से नहा रही है।