{"_id":"5c0d3748bdec2241ac3bd03b","slug":"winter-will-increase-in-uttarakhand-snowfall-and-rain-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जताई बारिश और बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जताई बारिश और बर्फबारी की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा/कपकोट/हल्द्वानी
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 से 12 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
रविवार को अल्मोड़ा-चंपावत में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, हल्द्वानी में 4.9, मुक्तेश्वर में 3.5, बागेश्वर में 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 16, चंपावत का 14, बागेश्वर 21, हल्द्वानी का 23.7 और मुक्तेश्वर का 14.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन
दिसंबर में अब तक बारिश नहीं हुई है जबकि अल्मोड़ा-बागेश्वर में एक-एक मिमी, चंपावत में 1.4, नैनीताल में 1.3, पिथौरागढ़ में 1.4 और ऊधमसिंह नगर में .5 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी।
विज्ञापन