फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter kedarnath yatra starts.

शीतकालीन केदारनाथ यात्रा शुरू, यहां होंगे बाबा के दर्शन

Tue, 25 Nov 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊखीमठ
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊखीमठ Updated Tue, 25 Nov 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
winter kedarnath yatra starts.

केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ की शीतकालीन यात्रा शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


केदारनाथ और मद्महेश्वर की ओंकारेश्वर मंदिर व तृतीय केदार तुंगनाथ की मक्कू में शीतकालीन यात्रा होगी।

सोमवार को मद्महेश्वर मेला के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि चारधामों के शीतकालीन पूजा स्थलों तक पर्यटकों को पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


इस मौक पर उन्होंने मद्महेश्वर मेला के आयोजन के लिए अगले साल से प्रतिवर्ष तीन लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक स्थलों को तीर्थाटन के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

मधुगंगा हैलीपैड का उद्घाटन

winter kedarnath yatra starts.

इस मौके पर केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए मौके पर बतौर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचने निस्तारण के लिए भी प्रयास करने की मांग की। इससे पूर्व उन्होंने मधुगंगा हैलीपैड का भी उद्घाटन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता आशा नौटियाल, मद्महेश्वर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, नगर पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास पोस्ती सहित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

यही रही घोषणाएं
- जीआईसी ऊखीमठ में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए।
- मद्महेश्वर मेला के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 3 लाख।
- आपदा प्रभावित चुन्नी-मंगोगी के प्रभावितों के लिए क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद।
- आपदा में प्रभावित वंचितों को शीघ्र मुआवजा देने।
- विस्थापन और पुनर्वास की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने।
- दिसंबर प्रथम सप्ताह में प्रदेश में पैरा टीचर की नियुक्ति।
- 900 पदों पर बीएड/योगा प्रशिक्षितों की एक माह में नियुक्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed