Chardham: शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पहुंचे चार हजार से ज्यादा श्रद्धालु, ऊखीमठ में किए गए सबसे अधिक दर्शन
चारधामों के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास गद्दी स्थलों पर की जाती है। बदरीनाथ धाम की पांडुकेश्वर व बाबा केदार की ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों पर अब तक चार हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक बाबा केदार का प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 3200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
प्रदेश सरकार की ओर से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिया जा रहा है। चारधामों के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास गद्दी स्थलों पर की जाती है। बदरीनाथ धाम की पांडुकेश्वर व बाबा केदार की ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा यमुनोत्री धाम की खरसाली व गंगोत्री धाम की मुखवा में पूजा होती है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: नामांकन संग शुरू हो जाएगा प्रत्याशियों के खर्च का मीटर, निगरानी को पूरा तंत्र तैयार
| धाम | दर्शन करने वाले तीर्थयात्री |
| बदरीनाथ पांडुकेश्वर | 277 |
| केदारनाथ ऊखीमठ | 3200 |
| गंगोत्री मुखवा | 699 |
| यमुनोत्री खरसाली | 262 |
| कुल | 4,436 |