फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wine shortage in uttarakhand, bjp blame harish rawat.

उत्तराखंड में दुकानों से शराब गायब, भाजपा हुई आगबबूला

Tue, 12 May 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 May 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
wine shortage in uttarakhand, bjp blame harish rawat.

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि एफएल-2 के माध्यम से सरकार ने माफियाओं के साथ अंडरटेबल एग्रीमेंट किया है यह बात साबित हो गई है। क्योंकि आज प्रदेश में शराब की दुकानें खाली पड़ी है और तस्करी बढ़ गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में शराब तो मिल ही नहीं रही है इसके अलावा सरकारी खजाने को राजस्व नहीं मिलने से बड़ी चपत लग रही है। जनता की फिक्र नहीं करने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार से नेता प्रतिपक्ष ने इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन


सीएम के निजी फायदे के लिए बदला नियम
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराब माफियाओं ने प्रदेश में पूरे कारोबार को जकड़ लिया है। एफएल-2 लागू करने के लिए सरकार ने अनावश्यक रूप से पुरानी नीति को बदला और इसके लिए भारी मात्रा में लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला केवल मुख्यमंत्री के निजी फायदे के लिए किया गया। यही वजह है कि आज प्रदेश भर में शराब की दुकानों पर आपूर्ति नहीं हो रही है। बाजार में शराब उपलब्ध नहीं होने से तस्करी शुरू हो गई है। आपूर्ति नहीं है तो बिक्री भी नहीं है, इसलिए सरकार के राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है।


सरकार पर माफियाओं से साठगांठ का आरोप
राज्य की हरीश सरकार जनता की परवाह के बजाय शराब माफियाओं के पालन पोषण में लगी है। उन्होंने कहा कि रामनगर में एक खनन माफिया अफसरों पर हमले कर रहे हैं, भारी गर्मी शुरू हो गई लेकिन पीने के पानी की किल्लत मची है और पेयजल मंत्री अपनी यात्रा में मस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed