पेट में वोदका का हाफ देख डॉक्टरों के पसीने छूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबियों के बारे में अक्सर कहते हैं कि पूरी बोतल पी गया! ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड की धर्मनगरी ऋषिकेश में सामने आई है।
सोमवार को ऋषिकेश के निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पेट में दर्द की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने जो देखा वो चौंकाने वाला था।
डॉक्टरों ने जब मरीज का एक्सरे किया तो उसके पेट में बोतल देखकर भौंचक्के रह गए।
ऑपरेशन से निकाली बोतल
पेट में बोतल होने की पुष्टि के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला किया। घंटों के जटिल आपरेशन के बाद बोतल मरीज के पेट से बाहर निकाली।
दर्द से कराह रहे मरीज की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत महसूस की है। मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़ित यह नहीं बता पाया कि बोतल पेट में कैसे गई।
खैरी श्यामपुर निवासी गोविंद सिंह (45) को पेट दर्द की शिकायत पर बीते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काफी उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया।
कैसे पेट में गई वोदका की बोतल अब भी रहस्य?
चिकित्सकों की सलाह पर सोमवार को पेट का एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक भी हैरान रहे गए। मरीज के पेट में कांच की एक बोतल होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के सर्जन डा. मोहम्मद शोएब ने मरीज का ऑपरेशन किया और बोतल पेट से बाहर निकाली।
पेट से निकाली गई बोतल की लंबाई सात इंच और चौड़ाई ढाई इंच है, जो एक शराब कंपनी (हॉफ) की थी। चिकित्सकों के मुताबिक मरीज मानसिक रूप से विक्षिप्त है, लिहाजा बोतल पेट में जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
उधर, मरीज के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात अचानक पेट में दर्द होने पर उसे एसपीएस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, मगर यहां चिकित्सक मर्ज नहीं समझ पाए, जिसके चलते उसे निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया।