फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will take the message of humanity of Mohammad Saheb from door to door: Jamiat

मौहम्मद साहब के इंसानियत के पैगाम को घर-घर पहुंचाएंगे: जमीयत

Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Will take the message of humanity of Mohammad Saheb from door to door: Jamiat
पैगंबर मोहम्मद साहब के इंसानियत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने, नौजवानों को नशे से बचाने और मस्जिदों में संचालित शिक्षा केंद्रों को मजबूत करने का फैसला जमीयत उलेमा हिन्द की शहर व जिला इकाई की बैठक में लिया गया। इस दौरान शहर में जगह-जगह सेमिनार लगाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को मदरसा दार-ए-अरकम में जिलाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के इंसानियत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में सेमिनार आयोजित करने का फैसला लिया गया। उलेमा ने कहा कि मोहम्मद साहब को मानवता के लिए रहमत बना कर भेजा गया है। मोहम्मद साहब ने इंसानियत का जो पैगाम दिया है, वह सब इंसानों के कल्याण के लिए है। इसलिए उनके पैगाम को आम जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए। इसके लिए जमीयत मस्जिदों के प्रबंधकों व इमामों के साथ मिलकर काम करेगी। इस मौके पर प्रवक्ता हाफिज मोहम्मद शाहनजर, प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, शहर अध्यक्ष मौलाना राशिद कासमी, जिला उपाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, महानगर महासचिव खुर्शीद अहमद, कारी अब्दुल समद, मुफ्ती अयाज अहमद जामई, मौलाना हाशिम उमर, मौलाना नसीम अहमद, मौलाना मोहम्मद आमिर कासमी, मौलाना अब्दुल वाजिद, कारी फरहान, कारी शावेज, कारी मोहम्मद मुस्तकीम, तौसीफ खान, इरशाद अहमद, तौफीक खान, तनवीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed