{"_id":"61e70ac8c5c7875992124c6e","slug":"will-have-to-wait-for-one-more-week-for-dm-city-news-drn4019809189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर अभी एक सप्ताह और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर अभी एक सप्ताह और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने का इंतजार कर रहे आवेदकों को फिलहाल एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा आरटीओ में कई अधिकारियों, कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की वजह से है। बुधवार को अधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा कि आखिर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कब से बनाए जाएं।
बता दें, आरटीओ में अधिकारियों-कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले 10 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम पूरी तरह से ठप है। इसके चलते आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो साल से पूरी क्षमता के साथ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जाने की वजह से फिलहाल 10 से हजार से अधिक लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का इंतजार है। कोरोना संक्रमण से पहले आरटीओ में प्रतिदिन औसतन साढ़े चार सौ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे। फिलहाल बैकलॉग का डाटा काफी बढ़ गया है। आरटीओ डीसी पठोई ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी है कि जो भी लोग कार्यालय में बिना मास्क के आएं ऐसे लोगों को मुख्य गेट से ही लौटा दिया जाए।