फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wildfire in uttarakhand rudraprayag, uttarkashi and karnprayag

धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, कई हेक्टेयर में फैली बहुमूल्य वन संपदा नष्ट

Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
wildfire in uttarakhand rudraprayag, uttarkashi and karnprayag
रुद्रप्रयाग के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे कई हेक्टेयर में फैली बहुमूल्य वन संपदा नष्ट हो गई है। हालांकि वन विभाग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दिन रात आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग काबू में नहीं आ पा रही है। दो-तीन दिनों से उत्तरकाशी और अपर यमुना वन प्रभागों के जंगल धधक रहे हैं।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि रविवार को भी उत्तकरकाशी वन प्रभाग के चामकोट, सिंगोटी, जामक व डांडा माजफ क्षेत्र के जंगलों में आग लगी रही। अपर यमुना वन प्रभाग के मोल्डा व लोनिवि गेस्ट हाउस के निकट के जंगल भी सुलगते रहे।
विज्ञापन


डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष अभी तक हुई करीब 120 घटनाओं में 90 हेक्टेयर से अधिक वन संपदा नष्ट हुई है। मौसम का रुख देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद सभी कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एंड गांव के जंगल जले

कर्णप्रयाग में एंड गांव के जंगल में शनिवार को लगी आग पूरा जंगल जलने के बाद बुझ गई। आग से सैकड़ों पेड़ जल गए। इसके अलावा सिमली, आदिबदरी, नौटी, नंदासैंण, सिरोली, भटोली, गौचर, सिवाई, कालेश्वर, पोखरी, सिवाई आदि कस्बों के जंगलों में भी लगी आग से चारों ओर धुआं फैला है। जयदीप, हरीश, पुष्कर रावत, नरेश आदि ने कहा कि जंगलों में बार-बार आग लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के स्रोत सूखने की कगार पर हैं।
 

जंगलों में लगी आग से छाया चारों तरफ धुंआ 

रुद्रप्रयाग जनपद के तल्लानागपुर पट्टी के मदोला, स्यूंड, सतेराखाल के जंगल दो दिन वे वनाग्नि से धू-धूकर जल रहे हैं। आग से जहां लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। वहीं, वातावरण में धुंध का गुबार छाया हुआ है, जिस कारण उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है। शनिवार देर शाम से जंगलों में आग लगी है, जो तेजी से आगे बढ़ रही है।

एक माह के भीतर यहां दो बार आग लग चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अराजक तत्वों के द्वारा पुन: जंगलों में आग लगाई गई है। शुष्क मौसम के कारण जंगलों में लगी आज तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने वन विभाग से अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ जंगलों में लगी आग के कारण वातावरण में फैली धुंध से गर्मी का प्रकोप बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed