{"_id":"6b313ccc78e70f4cad5ef777ee1f13d5","slug":"wild-bear-attack-on-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली भालू पर भारी पड़ा ये बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली भालू पर भारी पड़ा ये बुजुर्ग
अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम्मते मर्दा मददे खुदा। इस कहावत को पिथौरागढ़ के 61 वर्षीय बुजुर्ग होशियार सिंह ने सच किया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को आता देख भालू भागा
होशियार सिंह भालू के हमला करने पर उससे गुत्थमगुत्था हो गए और तब तक दो-दो हाथ करते रहे जब तक कि मौके पर अन्य ग्रामीण नहीं पहुंच गए। बुजुर्ग की हिम्मत और ग्रामीणों को आता देख भालू वहां से भाग गया।
पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान होशियार सिंह के शरीर के कई हिस्सों को भालू ने नोच डाला। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां डाक्टर उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं।
विज्ञापन
जंगल में अचानक किया हमला
बर्तियागांव (बड़ालू) के होशियार सिंह मंगलवार को अन्य ग्रामीणों के साथ मवेशियों को चराने जंगल गए थे। सुबह 10 बजे के आसपास वहां भालू ने अचानक होशियार सिंह पर हमला कर दिया। वह भी भालू भिड़ गए और करीब दस मिनट तक संघर्ष करते रहे।
पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'
इस दौरान उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना भी जारी रखा। उनकी आवाज अन्य ग्रामीणों के कानों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे और शोर मचा दिया। इस पर भालू वहां से भाग निकला।
पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप
ग्रामीण ललित मोहन सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, जीत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, कलावती देवी, शंकर सिंह ने प्रभागीय वनाधिकारी एके उपाध्याय को ज्ञापन देकर घायल बुजुर्ग के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और जंगली जानवरों से बचाव के उपाय करने की मांग की। डीएफओ ने इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।